टॉप टेन में शामिल काव्य को जेईई परीक्षा में भी मिली है कामयाबी
इंटर परीक्षाफल घोषित होने के उपरांत टॉप टेन में कामयाब होने वाले काव्य ने इससे पहले एक और सफलता पाई थी।
जमुई। इंटर परीक्षाफल घोषित होने के उपरांत टॉप टेन में कामयाब होने वाले काव्य ने इससे पहले एक और सफलता पाई थी। काव्य जेईई मेन्स परीक्षा में सामान्य वर्ग में 853 तथा आरक्षित श्रेणी में 99वीं रैंक हासिल की है। काव्य की सफलता पर उसके माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं। मां संगीता वर्णवाल साधारण पढ़ी-लिखी महिला हैं। उमेश लाल की अलीगंज बाजार में कपड़ा दुकान है। काव्य फिलहाल इंजीनियर बनने के लिए मेहनत कर रहा है। उसने कहा कि इंजीनिय¨रग की पढ़ाई पूर्ण करना उसकी पहली प्राथमिकता है। काव्य की सफलता पर श्रीकृष्ण महाविद्यालय लोहंडा के प्राचार्य अनिल कुमार ¨सह ने बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि काव्य काफी मेधावी छात्र रहा है। इधर तीर्थंकर महावीर विद्यामंदिर के प्राचार्य जितेन्द्र ¨सह ने भी काव्य को बधाई और शुभकामना दी है।