PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर जमुई में दीपोत्सव! 'आशीर्वाद दिवस' मनाकर नवडीहा शिव मंदिर में भाजपा नेताओं ने की पूजा
PM Narendra Modi 76th Birthday Celebrations Jamui: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर जमुई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'आशीर्वाद ...और पढ़ें

PM Narendra Modi 76th Birthday Celebrations Jamui: जमुई में भाजपा ने ‘आशीर्वाद दिवस’ के रूप में मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन; नवडीहा शिव मंदिर में जलाए दीप
HighLights
जमुई में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन 'आशीर्वाद दिवस' के रूप में।
नवडीहा शिव मंदिर में भाजपा नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना की।
पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
संवाद सहयोगी, जमुई। PM Narendra Modi 76th Birthday Celebrations Jamui: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर बुधवार को जमुई जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए पूरे दिन को विशेष रूप से समर्पित किया। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह के नेतृत्व में खैरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को किसी औपचारिक तड़क-भड़क या सामान्य उत्सव के बजाय पूरी विनम्रता के साथ 'आशीर्वाद दिवस' के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर समर्पित प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन के लिए देशभर के प्रमुख मंदिरों, पावन नदी घाटों, सांस्कृतिक धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
काशी से वडनगर और पटना तक दीपदान का उत्साह
विकास प्रसाद सिंह ने बताया कि जिस प्रकार बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के गंगा घाटों पर भव्य दीपोत्सव आयोजित हो रहा है, ठीक उसी प्रकार बिहार की राजधानी पटना के पावन गंगा तटों, ऐतिहासिक महावीर मंदिर, गांधी मैदान और तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में भी आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से दीप प्रज्वलन और प्रार्थना सभाएं हो रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर जमुई जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के विविध कार्यक्रम किए आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने खैरा प्रखंड के नवडीहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के गर्भगृह में किया दीप प्रज्वलन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन को उत्सव के बदले 'आशीर्वाद दिवस' के रूप में मनाकर दीर्घायु की प्रार्थना की
काशी विश्वनाथ, वडनगर और पटना के गंगा घाटों की तर्ज पर जमुई के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर भी हुआ दीपोत्सव
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के पैतृक गांव गुजरात के वडनगर में भी इस अवसर पर व्यापक स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जमुई में भी कार्यकर्ताओं ने एक-एक दीया जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके संकल्प की सिद्धि के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद
नवडीहा शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस पावन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी दोहराया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र पासवान, विक्की सिंह, शंभू गोस्वामी, राघव पांडेय, परमानंद पांडेय, गौतम पांडेय, राकेश कुमार समेत पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।
