मुहर्रम में पुलिस की हर हर क्षेत्र में रहेगी पैनी नजर
जमुई। चंद्रमंडी थाना में बुधवार को मुस्लिमों का पर्व मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।
जमुई। चंद्रमंडी थाना में बुधवार को मुस्लिमों का पर्व मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर सीओ अजित झा ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखे। आपसी सौहार्द कायम रखने, करबला में निर्धारित समय पर प्रवेश करने सहित शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखनी है। सभी करबला मैदान में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार की घटना होने पर अविलंब पुलिस प्रशासन को सूचित करें। बैठक में लोगों ने पुलिस गश्ती करने तथा शरारती तत्वों पर निगरानी रखने सहित कई सुझाव दिए। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में 21 जगहों पर मुहर्रम का ताजिया निकाला जाएगा। इस दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। बैठक में अवर निरीक्षक साहब दयाल ¨सह,खामश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर चौधरी, उदय यादव, ब्रह्मदेव यादव, चेतलाल वर्मा, कैलाश यादव, मो. इश्माल, मो. रज्जाक,अब्दुल हफीज, राजेन्द्र यादव, शरीफ आलम, मो शमी, कदीम मियां, ¨टपू राय सहित गणमान्य व सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे।