शांति बहाल करने को लेकर बीस लोगों की बनाई गई समिति
जमुई। सिकंदरा थाना क्षेत्र के ईटासागर गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव की घटना से उत्पन्न तनाव के कारण गुरुवार की शाम दोनों पक्षों में हुई गोलीबारी पथराव से परेशान पुलिस ने शुक्रवार को शांति बहाल करने की लिए कोशिश की।
जमुई। सिकंदरा थाना क्षेत्र के ईटासागर गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव की घटना से उत्पन्न तनाव के कारण गुरुवार की शाम दोनों पक्षों में हुई गोलीबारी पथराव से परेशान पुलिस ने शुक्रवार को शांति बहाल करने की लिए कोशिश की। पुलिस एवं प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से 10-10 गणमान्य लोगों की एक समिति बनाकर किसी भी हाल में गांव में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी दी। साथ ही गांव में किसी भी प्रकार के तनाव या घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को देने का निर्देश दिया। इस बीच मुखिया पूजा कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी लोगों के साथ पूरे गांव में घूम घूम कर ग्रामीणों को एक दूसरे से गले मिलवाया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। विदित हो कि बीते बुधवार को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव के ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ था जिसमें 6 लोग घायल हो गए थे। इसी घटना से उपजे तनाव के कारण गुरुवार की शाम पुन: दोनों पक्षों के बीच पहले पथराव और फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए जिन का इलाज जमुई सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना से जिले के पुलिस एवं प्रशासन की नींद उड़ा दी और सभी वरीय अधिकारियों को यंहा आना पड़ा। इस शान्ति समित के बैठक में एसडीओ लखिन्द्र पासवान, डीएसपी रामपुकार ¨सह, इंस्पेक्टर सीओ विनोद कुमार चौधरी,अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार ¨सह, अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार, समाजसेवी रामशीष ¨सह, नरेन्द्र यादव, ¨सधु पासवान, रामदेव यादव, अवधेश यादव ,रामसागर के मकेश्वर यादव सहित कई लोग मौजूद थे। इस बाबत सिकंदरा थाना अध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें कुल 31 नामजद एवं करीब एक सौ अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल गांव में शांति बहाली को लेकर पुलिस मुस्तैद है।