Move to Jagran APP

शिक्षा सुधार हस्ताक्षर अभियान को लेकर रालोसपा की बैठक

जमुई। बुधवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यालय में शिक्षा सुधार हस्ताक्षर अभियान सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर एक बैठक की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 07:12 PM (IST)
शिक्षा सुधार हस्ताक्षर अभियान को लेकर रालोसपा की बैठक
शिक्षा सुधार हस्ताक्षर अभियान को लेकर रालोसपा की बैठक

जमुई। बुधवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यालय में शिक्षा सुधार हस्ताक्षर अभियान सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने किया। जमुई जिले के प्रत्येक गांव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। 2 फरवरी 2019 को पटना में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर होने वाले आक्रोश मार्च में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भगीदारी सुनिश्चित कराएं। साथ ही एक करोड़ हस्ताक्षर युक्त अभियान को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के कार्यकर्ता अपनी ताकत झोंक देंगे। एनडीए का खाता तक नहीं तक नहीं खुलेगा। इस बैठक में प्रधान महासचिव इंजीनियर शंभू मंडल ,भोला साह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धनंजय यादव, प्रदेश महासचिव युवा वकील यादव, युवा जिला अध्यक्ष राम प्रवेज महतो ,जमुई प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद इलियास हुसैन ,जिला अध्यक्ष विभूति सिन्हा ,किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ,धर्मेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष सदानंद मंडल ,सुरेश मंडल उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.