Move to Jagran APP

चित्रकार त्रिपुरारी को किया गया सम्मानित

जमुई। शहर के महिसौढ़ी स्थित अतिथि पैलेस के सभागार में रविवार की देर शाम मशहूर चित्रकार त्रिपुरारी के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:08 PM (IST)
चित्रकार त्रिपुरारी को किया गया सम्मानित
चित्रकार त्रिपुरारी को किया गया सम्मानित

जमुई। शहर के महिसौढ़ी स्थित अतिथि पैलेस के सभागार में रविवार की देर शाम मशहूर चित्रकार त्रिपुरारी के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी भावानंद ने कहा कि कम समय में त्रिपुरारी ने चित्रकला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। आज वे भारत के नामचीन चित्रकारों की सूची में शुमार हो चुके हैं। यह जमुई जिले के लिए गर्व की बात है। डॉ. एसएन झा ने कहा कि त्रिपुरारी ने अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर बड़ा मुकाम हासिल किया है जो जिलेवासियों के लिए गौरव की बात है। डॉ. ललित कुमार ¨सह ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां खेल, साहित्य, चित्रकला तथा संगीत के क्षेत्र में कई लोगों ने राष्ट्रीय पटल पर बड़ा नाम कमाया है। इन्हीं में से एक नाम त्रिपुरारी का आता है जो आज चित्रकला के क्षेत्र में जमुई जिले को सम्मान दिला रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा पुराने यादों को साझा करते हुए कहा कि जमुई में आज से दो दशक पूर्व जो संवेदनशील समाज जागृत हुआ था उसमें त्रिपुरारी की भूमिका अहम थी। चित्रकार त्रिपुरारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान समारोह के बाद त्रिपुरारी ने जमुईवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं कहीं भी रहूं मगर मेरे दिल में जमुई व बिहार बसा रहता है। इसलिए मैं हर बार छठ के मौके पर जमुई आता हूं। इस मौके पर भाजपा नेता प्रकाश भगत, समाजसेवी पंकज ¨सह, नुतन कुमारी, ¨पटू रावत, शिक्षक पंकज, ललन कुमार, रंधीर कुमार ¨सह, अनिल बाजपेयी, राजा, सोनू कुमार के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.