Move to Jagran APP

आंतरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत होंगे एएसपी अभियान

जमुई। अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुधांशु कुमार आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:21 PM (IST)
आंतरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत होंगे एएसपी अभियान
आंतरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत होंगे एएसपी अभियान

जमुई। अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुधांशु कुमार आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए चयनित किए जाने की सूचना गृह मंत्रालय के हवाले से बिहार पुलिस के महानिदेशक संजीव कुमार सिघल ने जमुई एसपी को दी है।

loksabha election banner

यह पदक प्रदेश के दो अन्य पुलिस अधिकारियों को भी दिया जाएगा जिसमें मगध रेंज के तत्कालीन डीआइजी राकेश राठी तथा लखीसराय के एसपी सुशील कुमार का नाम शामिल है। एसपी अभियान को उत्कृष्ट कार्य के लिए आंतरिक सुरक्षा पदक से नवाजे जाने पर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल, जमुई सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय लाल बाबू यादव, डीएसपी झाझा सतीश चंद्र झा, पुलिस एसोसिएशन के मुकेश सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। यहां बता दें कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा यह पदक दो वर्षों तक नक्सल प्रभावित इलाके में बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए दिया जाता है। सुधांशु 27 दिसंबर 2017 से जमुई में बतौर एएसपी अभियान कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलताएं मिलती रही है जिसमें कई बड़े नक्सलियों को धर दबोचने के साथ-साथ कई मुठभेड़ और हथियार बरामदगी की घटना उल्लेखनीय है। कहा जाता है कि सुधांशु कुमार का नेटवर्क काफी मजबूत है और जिले में नक्सली संगठन तथा उसके क्षेत्र का विस्तृत इतिहास और भूगोल इनके जेहन में समाहित है। इधर आंतरिक सुरक्षा पदक के लिए अनुशंसा किए जाने को लेकर एसपी अभियान ने भी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि यह सब उनके जैसे कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.