विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नंदन यादव के खौफ से छात्राओं ने छोड़ दिया था स्कूल! जमुई बैड टच कांड में गिरफ्तारी के बाद बेपर्दा हुई दबंग की करतूत

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:28 AM (IST)

Jamui Marwa Pahar Accused Nandan Yadav: जमुई के मड़वा पहाड़ पर छात्र-छात्राओं से बदसलूकी के आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी ...और पढ़ें

Jamui Marwa Pahar Accused Nandan Yadav:

Jamui Marwa Pahar Accused Nandan Yadav: 

HighLights

  1. नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

  2. उसके खौफ से कई छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।

  3. स्थानीय लोग अब नंदन के पुराने कारनामों का खुलासा कर रहे हैं।

संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui Marwa Pahar Accused Nandan Yadav: जमुई के मड़वा पहाड़ पर छात्र-छात्रा से बदसलूकी और संवेदनशील प्रकरण में आरोपित नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद इलाके में सन्नाटे की जगह अब चर्चाओं ने ले ली है। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद जो ग्रामीण कल तक भय और दहशत के साए में चुप्पी साधे हुए थे, वे अब नंदन यादव के कथित व्यवहार, कारनामों और दबंग छवि को लेकर खुलकर सामने आने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि नंदन का इलाके में ऐसा आतंक था कि कोई भी उसके खिलाफ जुबान खोलने या विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। अब जब कानून का शिकंजा कस चुका है, तो उसके अतीत के काले पन्ने एक-एक कर खुलने लगे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नंदन यादव लंबे समय से इलाके में मनचले अंदाज में घूमता था और राह चलती लड़कियों व छात्राओं पर फब्तियां कसने के गंभीर आरोप उस पर लगते रहे हैं। गांव के लोगों ने दावा किया कि उसकी हरकतों के चलते स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राएं खुद को बेहद असहज और असुरक्षित महसूस करती थीं।

मुख्य रास्तों और सुनसान इलाकों में नंदन द्वारा लड़कियों को रोके जाने और अभद्र टिप्पणियां किए जाने की बातें पहले भी दबी जुबान से सामने आती थीं, लेकिन उसके रसूख और हिंसक प्रतिक्रिया के डर से पीड़ित परिवार थाने तक जाने का साहस नहीं जुटा पाते थे।

दबंग छवि का खौफ, विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे लोग

ग्रामीणों की मानें तो नंदन यादव इलाके में खुद को एक बेखौफ दबंग के तौर पर स्थापित करना चाहता था। वह अपने आसपास ऐसा माहौल बनाकर रखता था जिससे आम लोग उससे उलझने से डरें।

यही कारण रहा कि उसके अभद्र व्यवहार और लगातार बढ़ती मनचली हरकतों के बावजूद सामाजिक स्तर पर उसका कोई मुखर विरोध नहीं हो सका। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि इसी बेखौफ माहौल ने उसके हौसले बढ़ाए, जिसकी परिणति मड़वा पहाड़ पर हुई दुस्साहसिक घटना के रूप में सामने आई।

दहशत के कारण कई छात्राओं की छूटी पढ़ाई

इलाके के जागरूक लोगों ने एक बेहद गंभीर और चिंताजनक पहलू यह भी उजागर किया है कि नंदन की कथित हरकतों का सीधा असर ग्रामीण बेटियों की शिक्षा पर पड़ा। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में होने वाली छेड़खानी और अभद्रता के खौफ से कई परिजनों ने अपनी बेटियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया था। छात्राओं के मन में यह खौफ इस कदर बैठ गया था कि वे घरों से बाहर निकलने में भी कतराने लगी थीं।

नंदन यादव प्रकरण

  • घटना क्षेत्र: मड़वा पहाड़ व सीमावर्ती ग्रामीण इलाका, जमुई।

  • मुख्य आरोपित: नंदन यादव (पुलिस द्वारा गिरफ्तार व जेल भेजा गया)।

  • ग्रामीणों के आरोप: रास्ते में छात्राओं पर फब्तियां कसना, मनचली हरकतें और दबंगई दिखाना।

  • सामाजिक प्रभाव: छात्राओं में भय का माहौल, स्कूल जाने में असहजता और पढ़ाई प्रभावित होना।

  • वर्तमान स्थिति: गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों का डर खत्म, पुलिस रिकॉर्ड और पृष्ठभूमि की जांच तेज।

ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस द्वारा नंदन यादव को सलाखों के पीछे भेजे जाने से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और जमुई पुलिस से मांग की है कि इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए ऐसी कठोर सजा दिलाई जाए, जिससे भविष्य में किसी अन्य असामाजिक तत्व को छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न हो।