जमुई नगर परिषद का 109.73 करोड़ का बजट पारित
जमुई। बुधवार को नगर परिषद के सभागार में मुख्य पार्षद रेखा देवी की अध्यक्षता में नगर परिषद का वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट पेश किया गया।
जमुई। बुधवार को नगर परिषद के सभागार में मुख्य पार्षद रेखा देवी की अध्यक्षता में नगर परिषद का वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट पेश किया गया। बजट में राजस्व वसूली तथा व्यय का लेखा जोखा पेश किया गया किया। चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न मद से 240 6431 29 रुपये आमद तथा 215261855 खर्च दिखाया गया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2019-20 मैं अनुमानित आय 88.19 करोड़ तथा 109.73 करोड़ खर्च का लक्ष्य रखा गया है। सबके लिए शहरी आवास योजना कार्यक्रम अंतर्गत जमुई नगर परिषद क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2018 में इसमें 1000 आवास विहीन परिवारों के लिए आवास निर्माण हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे वित्तीय वर्ष 2019-20 की समाप्ति तक प्राप्त करने का अनुमान रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2018 के लिए 2000 परिवारों के आवास निर्माण हेतु सहायता राशि के लिए कुल 60 करोड़ रुपए का व्यय का प्रावधान इस बजट में किया गया है। शहरी सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न बस व टैक्सी पार्किंग स्थल बड़ा तालाब आदी के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है। इसके लिए इस बजट में व्यय हेतु सात करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत सभी 30 वार्डों में कुल 7800 घरों तक नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावे दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत शहरी गरीब उन्मूलन के लिए सिटी लाइवलीहुड सेंटर की स्थापना हेतु 3 करोड़ रुपए का व्यय का अनुमान रखा गया है। मुख्यमंत्री शहरी गली नाली पक्की करण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में 10 करोड़ रुपया का प्रावधान इस बजट में किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत वर्तमान वर्ष में कुल 2 करोड़ 5 लाख रुपया खर्च करने का अनुमानित बजट में प्रावधान किया गया है। बोर्ड की बैठक का संचालन नप अधिकारी डॉ. जनार्दन प्रसाद वर्मा ने किया। मौके पर उप मुख्य पार्षद सहित अधिकांश पार्षद मौजूद थे।