पंचायती राज की बैठक में भाग लेने पटना जाएंगे महेश्वरी मुखिया
जमुई। 17 नवंबर को महेश्वरी पंचायत के मुखिया अजय कुमार ¨सह पंचायती राज की विभागीय बैठक में भाग लेने पटना जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:47 PM (IST)
जमुई। 17 नवंबर को महेश्वरी पंचायत के मुखिया अजय कुमार ¨सह पंचायती राज की विभागीय बैठक में भाग लेने पटना जाएंगे। जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा उक्त आशय के जारी पत्र में कहा गया है कि नवंबर के तीसरे रविवार को पंचायती राज विभाग पटना के विभागीय सभाकक्ष विकास भवन में मुखियों के साथ आवश्यक बैठक आहूत की गई है। जिले से दो मुखियों को बैठक में जाने को ले नामित किया गया है। इन दो मुखियों की सूची में महेश्वरी पंचायत के मुखिया अजय कुमार ¨सह व सिकंदरा प्रखंड के पोहे पंचायत के मुखिया फुलेश्वर ठाकुर के नाम शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें