विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamui: दबे पांव पीछे से आया और करने लगा गंदी हरकत, सदर अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी से अश्लीलता से हड़कंप

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Mon, 13 Mar 2023 01:54 PM (IST)

जमुई सदर अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करता युवक कैमरे में कैद। जागरण
महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करता युवक कैमरे में कैद। जागरण

जमुई, संवाद सहयोगी। जमुई के सदर अस्पताल परिसर में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामले के बारे में जिसने भी सुना और देखा, उसने दांत तले अंगुली दबा ली। दरअसल, यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जिले के सदर अस्पताल परिसर में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी किसी से फोन पर बातें कर रही थी। इसी दौरान सदर अस्पताल की बाउंड्री छलांग कर एक युवक अंदर घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा।

घटना को लेकर बताया गया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर थी। शुक्रवार के दिन वह सदर अस्पताल परिसर में फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी अस्पताल परिसर की बाउंड्री कूदकर एक युवक अंदर घुस गया। दबे पांव वह महिला कर्मचारी के पीछे से आया और महिला का मुंह दबा दिया। फिर वह महिला को किस करने लगा।

खौफ में सदर अस्पताल की महिला कर्मचारी

इसके बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी को धक्का देकर गिराते हुए वह मौके से फरार हो गया। हालांकि, बदमाश की यह सारी करतूत अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पीड़िता महिला ने टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, सदर अस्पताल की दूसरी महिला कर्मचारियों में भय का माहौल है। इस तरह दिनदहाड़े महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लीलता के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दो दिन बाद भी आरोपित की नहीं हो सकी पहचान 

इधर, पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुट गई है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग आरोपित को सीरियल किसर के नाम से पुकार रहे हैं, जो पीछे से आता है और किस कर के भाग जाता है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि जल्द ही आरोपित युवक की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी गंदी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, पिछले दो दिनों से पुलिस आरोपित की तलाश में है, लेकिन अब तक युवक की गिरफ्तारी तो दूर, पहचान भी नहीं की जा सकी है।