प्रखंड में इस बार सादे समारोह में मनेगा स्वतंत्रता दिवस
जमुई। प्रखंड में इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस सादे समारोह में मनाया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 05:44 PM (IST)
जमुई। प्रखंड में इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस सादे समारोह में मनाया जाएगा। बीडीओ सुनील कुमार चांद ने बताया कि इस बार आमंत्रण पत्र नहीं छपा है। साथ ही सुबह सादे समारोह में गण्यमान जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों द्वारा पूर्व से निर्धारित सरकारी कार्यालयों में शारीरिक दूरी के साथ झंडोत्तोलन किया जाएगा। प्रखंड में कहीं भी इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। पूर्व में जहां पर झंडोत्तोलन होते आ रहा है, वहां बिना भीड़ भाड़ के झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें