Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

जमुई। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 82वां मन की बात भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुनी। इस अवसर पर भाजपा के नये प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसालिया एवं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल थीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:11 PM (IST)
भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

जमुई। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 82वां मन की बात भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुनी। इस अवसर पर भाजपा के नये प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसालिया एवं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल थीं।

loksabha election banner

मन की बात कार्यक्रम प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की जनता के साथ-साथ वैक्सीनेशन कार्य में लगे उन हजारों हेल्थ वर्कर के प्रति आभार प्रकट किया, जिनके प्रयास से देश में सौ करोड़ वैक्सीन डोज प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सौ करोड़ वैक्सीन डोज के बाद देश नए उत्साह, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता भारत के साम‌र्थ्य को भी दर्शाता है और विश्व भारत से प्रेरणा लेने की बात कह रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब तब संभव हो सका जब दृढ़संकल्पित होकर हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। उन्होंने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सरदार पटेल को याद करते हुआ कहा कि आज देश में उनके अखंड भारत के सपने को साकार होता दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष साधना सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजनन्दन सिंह, संथु यादव, विभा सिंह, कंचन देवी, विभा कुमारी, गायत्री देवी, जिला महामंत्री विनय पांडे, अजय पासवान, निर्मल सिह, कमल जीत सिंह, मनोज पोद्दार, भगवान पांडे राहुल भवेश, राजेश कुमार, शंभुराम चन्द्रवंशी, मनोज सिंह, मकेश्वर रजक, नरेन्द्र साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.