यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jamui News: जमुई की हरला पंचायत की मुखिया ने कर दिया कमाल, आईएससी फिक्की पुरस्कार से हुईं सम्मानित
लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला पंचायत की मुखिया कोमल कुमारी को आईएससी फिक्की पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड ...और पढ़ें

HighLights
- स्वच्छता में चेंज मेकर की भूमिका के लिए मिला यह अवार्ड
- बिहार के खाते में आया है 3 अवार्ड
- हरला पंचायत की मुखिया कोमल को मिला यह सम्मान
संवाद सहयोगी, जमुई। लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला पंचायत की मुखिया कोमल कुमारी को आईएससी फिक्की पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड स्वच्छता में चेंज मेकर की भूमिका के लिए मिला है। इस दफे बिहार के खाते में आईएसी फिक्की का तीन अवार्ड आया है। हरला पंचायत की मुखिया कोमल कुमारी को वूमेन चेंज मेकर इन सैनिटेशन अवार्ड से नवाजा गया है।
बता दें कि जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से हरला पंचायत की मुखिया कोमल कुमारी ने ट्रेनिंग लर्निंग सेंटर के रूप में पंचायत को विकसित किया। फलस्वरुप राज्य के अन्य जिलों से लोग आकर जमुई जिले से स्वच्छता के गुर सीख रहे हैं।
इसी जगह पर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं गोबर्धन प्लांट की स्थापना की गई। फिलहाल 50 घरों को बायोगैस सस्ते दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है और किसानों को जैविक खाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हरला पंचायत की मुखिया को मिले इस अवार्ड से मुखिया संघ के साथ-साथ पंचायत की जनता और जिला प्रशासन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसके लिए सबों ने मुखिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
