जमुई की बेटी को दहेज के लिए मार डाला
जमुई। जमुई शहर के महाराजगंज निवासी सत्यनारायण केशरी की पुत्री ¨रकी को ससुराल वालों
जमुई। जमुई शहर के महाराजगंज निवासी सत्यनारायण केशरी की पुत्री ¨रकी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार डाला। घटना झारखंड के बोकारो जिले के चास की है। मृतका के पिता ने चास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। होली के ठीक एक दिन पूर्व घटना होने के बाद परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने कहा है कि 29 जनवरी 2015 को अपनी तीसरी पुत्री ¨रकी की शादी मुरलीधर केशरी के पुत्र चक्रधारी से की थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। एक बच्ची भी पैदा हुई। इसके बाद पति, ससुर, सास, देवर, ननद एवं बहनोई सभी ¨रकी को अपने पिता से दो लाख रुपये नगद के अलावा कुछ सामान लाने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान वे लोग काफी प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित पिता ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए वे बेटी के घर गए परंतु वे लोग नहीं माने। 11 मार्च की शाम दामाद चक्रधारी ने फोन पर बताया कि ¨रकी बीमार है। हास्पीटल में भर्ती है। सूचना पर जब चास स्थित प्रभात कालोनी पहुंचे तो पता चला कि बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।