राजीव के महासचिव बनने से जदयू को मिलेगी मजबूती
जमुई। प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष ललन दास की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें राजीव रावत को प्रदेश के युवा महासचिव पुन: बनाए जाने पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ¨सह, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत एवं नवनिर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया है।
जमुई। प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष ललन दास की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें राजीव रावत को प्रदेश के युवा महासचिव पुन: बनाए जाने पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ¨सह, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत एवं नवनिर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया है। प्रखंड युवा अध्यक्ष ललन दास ने कहा कि राजीव रावत को पुन: प्रदेश महासचिव बनाए जाने से युवा जदयू संगठन प्रखंड से जिला तक को मजबूती मिलेगी। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संजीव कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष विभूति मंडल ने प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार को लक्ष्मीपुर प्रखंड की ओर से आभार प्रगट किया है। साथ ही साथ युवा संगठन और मजबूती से जिला में संगठनात्मक ढांचा तैयार करेगी। बैठक में संजय दास, तनवीर आलम, विवेक कुमार, अमलेंदू कुमार, विपिन कुमार, धर्मवीर कुमार, संतोष कुमार एवं अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।