पार्टी को मजबूत बनाने की बनाई रणनीति
जमुई। शनिवार को स्थानीय अग्रवाल पंचायत भवन में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक विनय यादव की अध्यक्षता में हुई।
जमुई। शनिवार को स्थानीय अग्रवाल पंचायत भवन में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक विनय यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अविनाश ¨सह ने भी भाग लिया। इस दौरान पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी प्रखंड एवं नगर के अलावा पंचायत स्तर पर संगठन तैयार करेगी। बैठक में झाझा प्रखंड के अध्यक्ष पद पर मुकेश यादव, उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने संगठन को विस्तार करते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर रविशंकर एवं रविन्द्र यादव, प्रखंड सचिव हीरा राम एवं रंजीत यादव, प्रखंड महासचिव निर्णय बोहरा का चयन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बैठक में 50 से अधिक सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के मजबूती को लेकर पंचायत स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मनोज कुमार, रवि कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।