220 वोल्ट बिजली तार के चपेट में आने से बच्चा जख्मी
जमुई। बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में गुरुवार की देर शाम खेलने के दौरान करंट लगने स
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 07:37 PM (IST)
जमुई। बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में गुरुवार की देर शाम खेलने के दौरान करंट लगने से ललित सिंह के 11 वर्षीय पुत्र राजनंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पाड़ो गांव के बहियार की ओर ग्रामीणों द्वारा अग•ा जलाया गया था। उसके बाद सभी ग्रामीण चले गए लेकिन कुछ बच्चे अग•ा के समीप खेलने लगे। खेलने के दौरान बच्चा तार के टुकड़े को ऊपर फेंक रहा था तभी तार का टुकड़ा ऊपर से गुजरी 220 वोल्ट बिजली की से कनेक्ट हो गया। इस वजह से राजनंदन कुमार बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें