ओडी ड्यूटी से गायब थे अधिकारी, चौकीदार को चकमा देकर कैदी फरार
जमुई। मंगलवार को सिकंदरा थाना के शौचालय की खिड़की से पुलिस को चकमा देते हुए सड़क लूट
जमुई। मंगलवार को सिकंदरा थाना के शौचालय की खिड़की से पुलिस को चकमा देते हुए सड़क लूट कांड का मुख्य आरोपी अभिमन्यु उर्फ मुन्नू राम फरार हो गया। आरोपी अभिमन्यु बिहारशरीफ का रहने वाला है। जिसे सिकन्दरा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक लूट कांड में सोमवार को पटना से गिरफ्तार किया था। सोमवार की रात सिकन्दरा थाना लाया गया था। जहां से वह मंगलवार की सुबह पुलिस की लापरवाही के वजह से शौचालय का बहाना बनाकर शौचालय की खिड़की से फरार हो गया।बताया जाता है कि घटना के वक्त ओडी ड्यूटी पर पुलिस पदाधिकारी भी गायब थे। जिस वजह से आरोपी आसानी के साथ भागने में सफल रहा। हालांकि अभिमन्यु उर्फ मन्नू राम सड़क लूट कांड का मास्टर माइंड था। जिसकी तलाश सूबे के कई जिलों की पुलिस को थी। बताया जाता है कि मन्नु राम कुछ महीने पहले भी सड़क लूटकांड में जेल जा चुका है। बताते चलें कि 28 नवंबर को सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव के समीप अपराधियों ने सरिया ¨रग लदे एक ट्रक को लूटा था। इस दौरान अपराधियों ने ट्रक चालक को ट्रक से उतार कर माल समेत ट्रक को अगवा कर लिया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि जद्दोजहद के बाद रविवार की रात मन्नू राम को पटना के परसा बाजार से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सोमवार की देर रात उसे सिकंदरा थाना लाया गया। आगे थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह तकरीबन 6:00 बजे उसे शौच के लिए चौकीदार द्वारा शौचालय ले जाया गया। जहां से वह शौचालय की खिड़की से निकल कर भागने में कामयाब रहा। इस संबंध में चौकीदार उचित मंडल ने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं दी गई थी कि मन्नू राम ट्रक लूट जैसे संगीन मामले का आरोपी है। इसलिए उसे बिना हथकड़ी लगाए ही शौचालय के लिए ले जाया गया था। उसने बताया कि आरोपी के भागने की भनक मिलते ही उसने शोर मचाया लेकिन ओडी ड्यूटी में किसी पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण फरार अभियुक्त भागने में सफल रहा। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने चौकीदार उचित मंडल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
====
कहते हैं एसपी
एसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि इस मामले में डीएसपी को जांच दिया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा। उसपर कार्रवाई की जाएगी।