सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत
जमुई। सिकन्दरा-जमुई एनएच 333ए पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत
जमुई। सिकन्दरा-जमुई एनएच 333ए पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकन्दरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी सदानंद ¨सह के पुत्र ठेकेदार विनोद ¨सह के रूप में हुई। विनोद अपने गांव से जमुई वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना पाकर पहुंची जमुई पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले आई है।
बताया जाता है कि मंगलवार की शाम विशनपुर निवासी विनोद अपने बुलेट मोटरसाइकिल से जमुई आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। विनोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विनोद जमुई के पाटलीपुत्रा कॉलोनी अपने घर का निर्माण करा रहा था। विनोद की मौत की सूचना परिजन को जमुई पुलिस द्वारा दे दी गई है। विनोद की मौत से उनके 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक एवं 12 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ ही 14 वर्षीया पुत्री सिमरन सहित पत्नी गुड्डी देवी व पिता सदानंद ¨सह सदमे में हैं।