हत्या के बाद मृतक के घर मचा कोहराम
जमुई। पंचायत समिति सदस्य रंजू देवी के पति उपेंद्र यादव की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम म
जमुई। पंचायत समिति सदस्य रंजू देवी के पति उपेंद्र यादव की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह मृतक के घर लोगों का हुजूम उमड़ा था। घर की महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सभी दहाड़ मारकर रो रहे थे। परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल रहा था। उपेंद्र की हत्या से लोग हतप्रभ थे। हत्या के कारणों को लेकर वे माथापच्ची कर रहे थे कि आखिर इस घटना को अंजाम किसने दिया। इसी दौरान एसडीपीओ रामपुकार ¨सह पहुंचे और रोते-बिलखते परिजनों को समझाया। उन्होंने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने का भरोसा दिलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद काफी देर तक वे ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। मृतक को तीन पुत्र व एक बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।