करंट लगने से युवक की मौत
जमुई। अवगीला-चौरासा पंचायत के चौरासा गांव में करंट लगने से बुनेल यादव (26) की मौत हो गई। म
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:17 PM (IST)
जमुई। अवगीला-चौरासा पंचायत के चौरासा गांव में करंट लगने से बुनेल यादव (26) की मौत हो गई। मृतक का घर नवादा जिला के भंडारी गांव बताया जाता है। वह दो दिन पहले ही ससुराल आया था। वह बंगाल में रहकर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि वह नया पंखा खरीदकर लाया था और उसे मंगलवार की सुबह लगा रहा था। तार जोड़ने के क्रम करंट लग गया और परिजनों द्वारा आनन-फानन में अलीगंज पीएचसी अस्पताल लाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में मातम छा गया और रो-रोकर बुरा हाल है। चौरासा गांव के महेश यादव का दामाद बताया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें