श्यामल सिन्हा टूर्नामेंट में भाग लेने आज बांका जाएगी जमुई टीम
जमुई। बांका में आयोजित श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जमुई के खिलाड़ियों का चयन क
जमुई। बांका में आयोजित श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जमुई के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। चयन समिति द्वारा 17 सदस्यीय टीम बनाया गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंद्रभानू ¨सह, राजेश बरियार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का दल 19 अप्रैल की दोपहर बांका के लिए रवाना होगा। चयनित टीम में कनिष्क कौशतब (कप्तान), शुभम ¨सह राजपूत, शुभम विश्वकर्मा, काव्या वेद, राज वर्मा (विकेट कीपर), दिलीप कुमार (विकेट कीपर), जयपाल कुमार, चिराग गुप्ता, इशांक कुमार, अंकुर कुमार, आकाश कुमार, सचिन कुमार, आदित्या कुमार, ¨प्रस कुणाल ¨सह, पंकज ओझा, निखिल कुमार तथा अर्जुन शामिल हैं। इसके अलावा प्रतीक्षा सूची में अमन वर्मा, विशाल, रोहित के नाम शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में मयंक मेहता बांका जाएंगे। जिला क्रिकेट संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई है। चयन समिति में चंद्रभानू ¨सह, राजेश बरियार, इमरान अख्तर खान, मयंक मेहता एवं प्रशांत शेखर शामिल थे।