विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई: सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में बीता 1 घंटा, अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज ने तोड़ा दम

Published: Tue, 25 Aug 2026 04:28 PM (IST)

जमुई के केशोपुर गांव में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई, जिसका इलाज झाड़-फूंक के कारण ...और पढ़ें

सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में बीता 1 घंटा, अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज ने तोड़ा दम

सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में बीता 1 घंटा, अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज ने तोड़ा दम

HighLights

  1. जमुई में सांप के डसने से महिला की मौत हुई।

  2. झाड़-फूंक में एक घंटा बर्बाद होने से इलाज में देरी।

  3. अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ा।

संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। झाझा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में सांप के डसने से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मुकेश शर्मा की पत्नी फूल देवी के रूप में हुई। घटना के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल ह।

वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा है। बताया जाता है कि फूल देवी मंगलवार की सुबह शौच के लिए नदी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद स्वजन उसे करीब एक घंटे तक गांव में झाड़-फूंक करवाते रहे।

जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और स्थिति गंभीर हो गई, तब स्वजन उसे इलाज के लिए गिद्धौर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए शेखपुरा रेफर किया गया।

हालांकि, शेखपुरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में फूल देवी ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति मुकेश शर्मा ने बताया कि समय पर अस्पताल ले जाने की बजाय करीब एक घंटे तक गांव में झाड़-फूंक कराने में समय बीत गया। बाद में हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

शव जब गांव पहुंचा तो स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घर के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध दिखे। इधर, जिप प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।