जमुई में सरस्वती विसर्जन के दौरान दीवार गिरने से हादसा: आधा दर्जन महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती
जमुई के सिरचंद नवादा मोहल्ले में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दीवार गिरने से छह महिलाएं घायल हो गईं। ...और पढ़ें
-1769542098604_m.webp)
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन देखने के दौरान गिरी दीवार से आधा दर्जन महिलाएं घायल। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जमुई। नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला में उस वक्त भगदड़ और चीख- पुकार मच गई, जब सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार की देर रात अचानक ईंट की पुरानी लंबी दीवार गिर गया। जिससे एक वृद्ध महिला सहित आधा दर्जन बच्चियां घायल हो गई।

गनीमत रही की दीवार पर बैठी बच्चियां इधर-उधर दूर जाकर गिरी अन्य दीवार से दबने के बाद बड़ी हादसा हो सकती थी। घटना के बाद कुछ क्षण के लिए लोगों के बीच भगदड़ मच गई और चीख- पुकार भी शुरू हो गई। उंसके बाद फौरन स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों में सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी चक्रधारी पंडित की पुत्री क्रांति देवी, सुरेश पंडित की पुत्री राधिका कुमारी, अरुण पंडित की पुत्री चंचल कुमारी, अर्जुन पंडित की पुत्री पूजा कुमारी, रामेश्वर पंडित की पत्नी प्रमिला देवी और रश्मि कुमारी शामिल हैं।

मोहल्ले वासियों ने बताया कि सिरचंद नवादा मोहल्ला में ही सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस दौरान ढोल बजा के साथ प्रतिमा का विसर्जन जुलूस पूरे मोहल्ले में घूमने की प्रक्रिया की जा रही थी। विसर्जन जुलूस के दौरान ही युवा अलग-अलग कला का प्रदर्शन भी कर रहे थे।
घटनास्थल के पास जैसे ही सरस्वती प्रतिमा विसर्जन का जुलूस पहुंचा, इसी दौरान कुछ युवा द्वारा आग जलाकर अपने कला को दिखा रहे थे। मोहल्ले की कई बच्चियां व महिलाएं एक लंबी दीवार के सहारे खड़ी होकर देख रही थी।

कुछ बच्चियों दीवार के ऊपर भी चढ़ी हुई थी। लोगों का भार अधिक होने की वजह से अचानक 40 से 50 फीट लंबी दीवार गिर गई जिससे विद महिला सहित आधा दर्जन बच्चियों घायल हो गई फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
