विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेलमेट पहन सिंघम स्टाइल में बाइक दौड़ाकर मंझवे घाट पहुंचे जमुई SP विश्वजीत दयाल; देखते ही बालू माफ‍िया में उड़ गए होश

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:54 PM (IST)

Jamui Sand Mafia Crackdown: जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने फिल्मी अंदाज में हेलमेट पहनकर बाइक से मंझवे बालू घाट पर ...और पढ़ें

Jamui Sand Mafia Crackdown: हेलमेट पहनकर बाइक से बालू घाट पहुंचे एसपी विश्वजीत दयाल; 9 ट्रैक्टर और 8 बाइक जब्त, 8 गिरफ्तार, संपत्ति होगी कुर्क

Jamui Sand Mafia Crackdown: हेलमेट पहनकर बाइक से बालू घाट पहुंचे एसपी विश्वजीत दयाल; 9 ट्रैक्टर और 8 बाइक जब्त, 8 गिरफ्तार, संपत्ति होगी कुर्क

HighLights

  1. एसपी विश्वजीत दयाल ने बाइक से मंझवे घाट पर छापा मारा।

  2. पुलिस ने 9 ट्रैक्टर, 8 मोटरसाइकिलें जब्त कीं, 8 गिरफ्तार।

  3. एसपी ने बालू माफिया की संपत्ति जब्त करने की चेतावनी दी।

संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui Sand Mafia Crackdown: जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के अवैध सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है। शनिवार को जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल खुद किसी फिल्मी अंदाज में हेलमेट पहनकर और सामान्य बाइक चलाकर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की टीम के साथ सीधे मंझवे बालू घाट जा पहुंचे।

एसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने घाट को चारों तरफ से घेरकर अचानक सघन छापेमारी शुरू कर दी, जिससे बालू माफिया और तस्करों के बीच जबरदस्त हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान बालू घाट पर काफी देर तक अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बनी रही। पुलिस की घेराबंदी देखकर कई धंधेबाज वाहन छोड़कर भागने लगे।

पुलिस टीम ने मौके से अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टर और अवैध कारोबार की निगरानी में इस्तेमाल की जा रहीं आठ मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही मौके से आठ धंधेबाजों को दबोचा गया, जिनके पास से करीब एक दर्जन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Jamui SP Undercover Raid Busts Sand Mafia 8 Arrested

ट्रैक्टर भगाने के चक्कर में दो वाहन क्षतिग्रस्त, फरार तस्करों की तलाश

एसपी की इस औचक कार्रवाई से बेखबर बालू तस्करों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि, पुलिस को देखते ही कुछ चालक ट्रैक्टरों को अत्यंत तेज गति और लापरवाही से दौड़ाकर भगाने में सफल रहे। इस अफरा-तफरी के दौरान भगाने के क्रम में दो ट्रैक्टर असंतुलित होकर क्षतिग्रस्त भी हो गए।

  • जमुई एसपी विश्वजीत दयाल खुद हेलमेट लगाकर और बाइक चलाकर जवानों के साथ अचानक पहुंचे मंझवे बालू घाट

  • चारों तरफ से घेराबंदी कर की गई बड़ी कार्रवाई; अवैध बालू लदे 9 ट्रैक्टर और 8 मोटरसाइकिलें पुलिस ने कीं जब्त

  • लखीसराय और जमुई के 8 धंधेबाज मौके से गिरफ्तार, करीब एक दर्जन मोबाइल फोन बरामद; मची रही अफरा-तफरी

  • एसपी ने दी सख्त चेतावनी: सिर्फ वाहन जब्ती और गिरफ्तारी नहीं होगी, बालू माफिया की संपत्ति भी की जाएगी जब्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भागने में कामयाब रहे सभी ट्रैक्टरों और उनके चालकों व मालिकों की पहचान की जा रही है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

लखीसराय और जमुई के तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों में लखीसराय जिले के हलसी शिवसोना निवासी अनिल यादव, गरीब यादव, राजेश यादव, तेतरहट निवासी राहुल कुमार, महेश यादव और जमुई नगर थाना क्षेत्र के मंझवे निवासी दशरथ कुमार, गोपाल यादव, मंटू कुमार यादव, ज्योतिष कुमार, चंदवारा निवासी रविन्द्र यादव व गुटर यादव के नाम शामिल हैं। पुलिस ने जब्त सभी वाहनों और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बालू माफिया की पहचान कर कुर्क की जाएगी संपत्ति

एसपी विश्वजीत दयाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बालू माफिया की अब खैर नहीं है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त माफिया की केवल गिरफ्तारी और वाहनों की जब्ती तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बालू माफिया को विधिवत चिन्हित कर उनकी अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को भी जब्त (कुर्क) करने की ठोस कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। किसी भी सफेदपोश या माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

जिले में बालू माफिया की अब खैर नहीं है। अवैध बालू के काले कारोबार में संलिप्त धंधेबाजों की केवल गिरफ्तारी और वाहनों की जब्ती तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि माफिया को विधिवत चिन्हित कर उनकी अवैध संपत्ति को भी जब्त (कुर्क) करने की ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन में शामिल किसी भी माफिया को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

-

— विश्वजीत दयाल, एसपी, जमुई