जमुई छेड़खानी मामला: पीड़ित छात्र का कोर्ट में बयान दर्ज, POCSO केस के स्पीडी ट्रायल पर चर्चा
जमुई में पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत में दो नाबालिगों से दुर्व्यवहार के पीड़ित लड़के का बयान दर्ज किया गया।

.सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नाबालिग पीड़ित लड़के का कोर्ट में बयान दर्ज।
पोक्सो विशेष न्यायाधीश के समक्ष हुई पेशी।
एसडीपीओ ने स्पीडी ट्रायल पर की मंत्रणा।
जागरण संवाददाता, जमुई। देर शाम क्लियरेंस डे के कारण कोर्ट में सन्नाटा होने के बावजूद पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत में दो नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार मामले में अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी रूबी कुमारी पीड़ित नाबालिग लड़के को उनके स्वजन के साथ लेकर कोर्ट पहुंची।
जहां पाक्सो के विशेष न्यायाधीश महेश्वर दुबे की अदालत में उसे प्रस्तुत किए जाने के बाद अन्य कोर्ट में बयान कराया गया। इसी बीच बदलते घटनाक्रम में जमुई की एसडीपीओ दीप्ति मोनाली भी पोक्सो के विशेष न्यायाधीश से मिलने अदालत पहुंची।
ऐसा समझा जा रहा है कि केस को स्पीडी ट्रायल में आगे बढ़ाने के लिए कुछ मंत्रणा हुई है, जिसमें पोक्सो के विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
