विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamui News: एक माह से अंधकार में जी रहा गांव, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों की जिंदगी बेहाल

Published: Sun, 28 Sep 2025 04:23 PM (IST)

जमुई के झाझा प्रखंड का एक गांव एक माह से अंधेरे में डूबा है। विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीण ...और पढ़ें

एक माह से भदवरिया गांव में छाया है अंधेरा, विभाग बेखबर। फोटो जागरण
एक माह से भदवरिया गांव में छाया है अंधेरा, विभाग बेखबर। फोटो जागरण

HighLights

  1. गांव एक माह से अंधेरे में डूबा |
  2. अभाविप का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन |
  3. शीघ्र बिजली बहाली की मांग |

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। विद्युत विभाग की निष्क्रियता से प्रखंड का एक गांव विगत एक माह से अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं, जिससे गांव में पानी से लेकर अन्य कई मूलभूत समस्या खड़ी हो गई है।

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व कार्तिक कुसुम ने किया। मालूम हो कि गांव जाने वाली कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो कई पोल टूटकर जमीन पर गिर गए हैं।

विद्युत तार को पेड़ में बांधकर छोड़ दिया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी को एक मांग-पत्र भेजा गया है। भदवरिया गांव एक माह से अंधेरे में डूबा हुआ है, जिसकी भनक विद्युत विभाग को नहीं लगी।

नल-जल योजना के तहत पीएचईडी विभाग द्वारा नाला खुदाई के दौरान बिजली के चार पोल और तार क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे गांव की आपूर्ति बाधित है। स्थिति यह है कि सैकड़ों ग्रामीण बिना रोशनी के जिंदगी जीने को विवश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शाम ढलते ही गांव घोर अंधकार में डूब जाता है।

इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, महिलाएं और बुजुर्गों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के मौसम में भी गांव में उदासी छाई हुई है। अभाविप कार्यकर्ता एवं छात्र नेता कार्तिक कुसुम यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सहायक विद्युत अभियंता झाझा को सौंपा गया, जिसमें शीघ्र बिजली बहाली की मांग की गई है।

बता दें कि पिछले वर्ष ग्रामीण और अभाविप द्वारा काफी मशक्कत से गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया था।इधर, सहायक अभियंता विनोद कुमार नागर ने इसकी जल्द जांच कराकर विद्युत आपूर्ति कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें- Jamui News: 91 आदिवासी गांव विकास के लिए चयनित, एक्शन प्लान भी तैयार

यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में दो मजदूरों का अपहरण कर पीटा, एक की मौत, चार गिरफ्तार