कृषि मंत्री आज जमुई में
जमुई। बिहार सरकार के कृषि एवं पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार 23 अक्टूबर को जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत पाड़ो पंचायत के केडिया ग्राम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जैविक कृषि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
जमुई। बिहार सरकार के कृषि एवं पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार 23 अक्टूबर को जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत पाड़ो पंचायत के केडिया ग्राम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जैविक कृषि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वे जमुई स्थित परिसदन में दोपहर 3 बजे कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर शामिल होगा। वहीं, संध्या 5 बजे पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। जिसमें जमुई, शेखपुरा, लखीसराय और मुंगेर जिले की समीक्षा की जाएगी। उक्त जानकारी भाजपा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख ब्रजेश सिंह राजपूत ने दी।