उपचुनाव को लेकर बढ़ाई गई गश्त
जमुई। बांका जिला के बेलहर विधानसभा उपचुनाव में सिमुलतला से लगने वाली सभी सीमाओं में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:14 PM (IST)
जमुई। बांका जिला के बेलहर विधानसभा उपचुनाव में सिमुलतला से लगने वाली सभी सीमाओं में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई। उपरोक्त बातें सिमुलतला थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बॉर्डर क्षेत्र में गश्ती के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बांका जिला में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। जानकारी हो कि सिमुलतला थानाक्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा बांका जिला से जुड़ता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि बांका के आनंदपुर भैरोगंज ओपी पुलिस से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में निगाह बनाए है। गश्ती में अनि शम्भू सिंह, सअनि वंश नारायण मंडल, मनोज कुमार के साथ सैप जवान थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें