स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी
जमुई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग के नारियाना पुल के समीप रविवार की रात्रि अज्ञात स्कार्पियो ने तेज रफ्तार में बाइक सवार को ठोकर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 05:55 PM (IST)
जमुई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग के नारियाना पुल के समीप रविवार की रात्रि अज्ञात स्कार्पियो ने तेज रफ्तार में बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए।
दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मंगोबंदर गांव निवासी गुलशन कुमार और राजा कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों घायल साथी किसी काम से जमुई बाजार गए थे। वापस लौटने के दौरान खैरा थाना क्षेत्र के नरियाना पुल पर अज्ञात स्कार्पियो की चपेट में आ गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें