तीनघरा में मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
जमुई। प्रसिद्ध तीनघरा दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को मां दुर्गा को पिडी पर आरूढ़ कर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई और मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
जमुई। प्रसिद्ध तीनघरा दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को मां दुर्गा को पिडी पर आरूढ़ कर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई और मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगो ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा दंडवत दिया। बासंती नवरात्र का त्योहार चेत पैरवा को मां दुर्गा के मंदिर में कलश स्थापित कर मां के प्रथम रूप शैल पुत्री की पूजा की जाती है। यह त्योहार दस दिनों तक चलता है तथा हर एक दिन मां नवदुर्गा के अलग अलग स्वरूप की पूरे विधि-विधान के साथ मंदिरों तथा अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर नो दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं विजयदशमी को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ इस त्योहार का कुंवारी कन्याओं का ज्योनार कराकर संपन्न किया जाता है।