आगजनी से हजारों का नुकसान
जमुई। शुक्रवार दोपहर बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के बरियारपुर गांव में सुंदर यादव व सीताबी यादव के यहां अचानक आगजनी की घटना घटी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:10 AM (IST)
जमुई। शुक्रवार दोपहर बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के बरियारपुर गांव में सुंदर यादव व सीताबी यादव के यहां अचानक आगजनी की घटना घटी। आगजनी में रखा हुआ पुआल (नेवारी) का पुंज लगभग 7000 और गेहूं 100 बोझा, सरसों 10 बोझा, थ्रेसर की चिगारी से जलकर राख हो गया। थ्रेसर की चिगारी देखते ही देखते भयंकर आग में परिणत हो गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते तब तक रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें