गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर
जमुई। होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।
जमुई। होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य ने कहा कि पर्व को प्रेमपूर्वक सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहा कि होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन को सहयोग करें। कहीं गड़बड़ी दिखे तो इसकी जानकारी अविलंब पुलिस को दें ताकि हुड़दंगियों तथा शरारती तत्वों पर लगाम लगाया जा सके। गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर अंचलाधिकारी शिवकुमार शर्मा, उप प्रमुख रणवीर सिंह, जीत-झिगोई पंचायत के मुखिया नंदलाल रविदास, हरणी मुखिया आशीष तांती, महेश रावत, अरुण चौहान, प्रमोद मंडल समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।