मतदाता जागरुकता को लेकर आशा संघ ने निकाली रैली
जमुई। लोक सभा चुनाव में निर्भीक एवं अधिकाधिक मतदान को लेकर चकाई के आशा संघ ने जागरुकता रैली निकाली। रैली चकाई प्रखंड मुख्यालय से निकालकर जयप्रकाश चौक बाजार होते हुई रेफरल अस्पताल पहुंची।
जमुई। लोक सभा चुनाव में निर्भीक एवं अधिकाधिक मतदान को लेकर चकाई के आशा संघ ने जागरुकता रैली निकाली। रैली चकाई प्रखंड मुख्यालय से निकालकर जयप्रकाश चौक, बाजार होते हुई रेफरल अस्पताल पहुंची। रैली का नेतृत्व सुनीता देवी कर रही थी। युवा मतदाता सहित तमाम वोटरों को संबोधित करते हुए सुनीता देवी ने कहा कि लोकतंत्र के बेहतर निर्माण के लिए वोट का इस्तेमाल करना अत्यंत आवश्यक है। आप सब जात-पात, धर्म-संप्रदाय से ऊपर उठकर सशक्त भारत के निर्माण के लिए ईमानदार उम्मीदवार को ही मत दें। आपका एक-एक वोट लोकतंत्र मे बेहतर और ईमानदार शासक को नेतृत्व सौंपेगा। आपका एक वोट गलत व्यक्ति के हाथ में सत्ता जाने से रोकती है। अत: पहले मतदान फिर जलपान करें। रैली के दौरान आधी रोटी खाएंगे फिर भी वोट देने जाएंगे के लगाए नारे। रैली में आशा संघ की आशा देवी, जया देवी, लता देवी, करूणा देवी, रीना देवी, जयंती देवी, कृष्णा देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।