स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
जमुई। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा की ओर से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरुकता रैली में अस्पताल कर्मी व आशा कर्मी ने भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 06:30 PM (IST)
जमुई। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा की ओर से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरुकता रैली में अस्पताल कर्मी व आशा कर्मी ने भाग लिया। रैली सिकन्दरा अस्पताल से निकलकर पूरे बाजार व सभी मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: अस्पताल आकर समाप्त हुआ। रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व स्वास्थ्य प्रबंधक महेन्द्र प्रसाद व प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक नेहा कुमारी कर रहे थे। इस मौके पर लेखपाल दिलीप कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें