Move to Jagran APP

हर्षोउल्लास के साथ मनाएं होली

जमुई। होली का त्योहार आपसी भाईचारा प्रेम एवं सौहार्द को प्रगाढ़ बनाता है। होली हर्षोल्लास के साथ मनाएं। शनिवार को सिमुलतला थाना परिसर में सीओ झाझा अमित रंजन शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 05:49 PM (IST)
हर्षोउल्लास के साथ मनाएं होली
हर्षोउल्लास के साथ मनाएं होली

जमुई। होली का त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द को प्रगाढ़ बनाता है। होली हर्षोल्लास के साथ मनाएं। शनिवार को सिमुलतला थाना परिसर में सीओ झाझा अमित रंजन शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली एवं चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपसी प्रेम, भाईचारे में खटास उत्पन्न हो। थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। शरारती तत्वों एवं नशेड़ियों पर प्रशासन की नजर होगी। उपद्रव एवं अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान किन-किन स्थानों में होली को लेकर अगजा जलाया जाता है, वहां किसी भी प्रकार का पूर्व एवं वर्तमान में विवाद है इसकी जानकारी ली गई। मौके पर झाझा व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत यादव, कल्याणपुर पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, टेलवा मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रदेव यादव, पूर्व मुखिया बालदेव यादव, टेलवा ग्राम कचहरी के सरपंच श्रीकांत यादव, भुनेश्वर साह, महेंद्र पांडेय, ब्रह्मदेव यादव, बाबुलचन यादव, पवन कुमार, शेलेन्द्र बरनवाल, मु. जमशेद अंसारी, घनश्याम लाल बरनवाल, श्याम कुमार सिंह, विशेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.