आपसी सद्भाव के साथ मनाएं रंगोत्सव : भास्कर रंजन
जमुई। होली पर्व को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं। होली के दिन ऐसा कुछ न करें जिससे की दूसरे को परेशानी हो।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 07:25 PM (IST)
जमुई। होली पर्व को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं। होली के दिन ऐसा कुछ न करें जिससे की दूसरे को परेशानी हो। सच्चे मन से अच्छे रंगों के साथ मिलजुल कर इस उत्सव का आनंद उठाएं। उक्त बातें झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन ने कहीं। उन्होंने कहा कि झाझा अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना की पुलिस को क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को हानिकारक रंगों, अश्लील गानों, हुड़दंगई, असामाजिक तत्वों तथा डीजे पर नकेल कसने का सख्त निर्देश दिया गया है। चकाई में अबतक 16 डीजे मालिकों पर 107 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें