भजन-कीर्तन करने घर में घुसा युवक, मंदबुद्धि युवती से की दरिंदगी! जमुई में नशे में धुत युवक का घिनौना कृत्य
Jamui Laxmipur Rape Case: जमुई के लक्ष्मीपुर में भजन-कीर्तन के दौरान एक मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने ...और पढ़ें
-1788853388811_m.webp)
Jamui Laxmipur Rape Case: जमुई में श्राद्ध के भजन-कीर्तन में पहुंचे युवक ने मंदबुद्धि युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
HighLights
जमुई में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, भजन-कीर्तन के दौरान वारदात।
नशे में धुत युवक ने की शर्मनाक हरकत, ग्रामीणों में आक्रोश।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui Laxmipur Rape Case: जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में इंसानियत को कलंकित करने वाली घिनौनी वारदात सामने आई है। पड़ोस में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन मंडली में शामिल होने आए एक युवक ने घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) युवती के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से पीड़िता की शारीरिक स्थिति बिगड़ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि ही पीड़िता को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण व मेडिकल जांच कराई गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी जयनंदन साह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराए गए बयान के अनुसार, आरोपित शराब के नशे में पूरी तरह धुत था और पड़ोस में चल रहे श्राद्ध कर्म के भजन-कीर्तन में भाग लेने पहुंचा था।
अकेलेपन का उठाया फायदा, भगाने की कोशिश नाकाम
परिवार के सभी सदस्य और ग्रामीण श्राद्ध कार्यक्रम की गतिविधियों में व्यस्त थे। इसी दौरान घर में अपनी मानसिक रूप से अक्षम पुत्री को अकेला पाकर आरोपित मौका देखकर भीतर घुस गया और दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद जब वह दूसरे रास्ते से भागने की फिराक में था, तभी पीड़िता के पिता की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने फौरन उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में श्राद्ध के भजन-कीर्तन के दौरान घटी मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात
शराब के नशे में धुत युवक ने घर में अकेली मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ किया दुष्कर्म
पकड़े जाने पर कुछ लोगों ने आरोपित को भगाया; डायल 112 और थाना पुलिस की त्वरित दबिश के बाद आरोपित गिरफ्तार
अत्यधिक रक्तस्राव पर पीड़िता को कराया गया सदर अस्पताल में भर्ती; साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
हालांकि, आरोप है कि मौके पर जुटे कुछ स्थानीय लोगों ने जबरन हस्तक्षेप करते हुए आरोपित को पिता की पकड़ से छुड़ाकर वहां से भगा दिया। इसके तुरंत बाद परिजनों ने डायल 112 और लक्ष्मीपुर थाना पुलिस को आपात सूचना दी।
गांव में आक्रोश, डीएसपी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
धार्मिक अनुष्ठान की आड़ में निशक्त युवती के साथ अंजाम दिए गए इस घिनौने अपराध के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की पुष्टि करते हुए साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि श्राद्ध कार्यक्रम में भजन-कीर्तन करने आए युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपित जयनंदन साह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का सदर अस्पताल में विधिवत मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
