जमुई : ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी, लेकिन सिंदूर की रस्म होते ही प्रेमी ने जो किया... सुनकर रह जाएंगे दंग
जमुई में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले युवक ने ग्रामीणों द्वारा मंदिर में कराई गई शादी से ...और पढ़ें

Jamui Crime News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपित गिरफ्तार, मंदिर में विवाह के बाद रिश्ते से मुकरा
HighLights
शादी का झांसा देकर यौन शोषण, ग्रामीणों ने कराई शादी।
मंदिर में सिंदूरदान के बाद युवक ने रिश्ते से किया इनकार।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर (जमुई)। शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने और बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर में विवाह रचाने के उपरांत रिश्ते से मुकर जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मोहनपुर थाना पुलिस ने मामले के आरोपित प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी सुदीन कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ सुदीन कुमार का पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान युवक ने जल्द शादी करने का झूठा आश्वासन और झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए और उसका शोषण करता रहा।
ग्रामीणों ने पकड़कर कराई थी शादी, बाद में मुकरा युवक
बताया जाता है कि शनिवार की रात आरोपित सुदीन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सामाजिक दबाव और दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद युवक व युवती को स्थानीय मंदिर ले जाया गया।
मंदिर परिसर में ग्रामीणों और परिजनों की उपस्थिति में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शादी की पूरी प्रक्रिया का वीडियो भी बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, मंदिर में सिंदूरदान की रस्म पूरी होने के कुछ ही देर बाद सुदीन अपने वादे से पलट गया और उसने इस शादी को मानने तथा युवती को पत्नी के रूप में अपनाने से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता की तहरीर पर त्वरित एक्शन, भेजा गया जेल
धोखाधड़ी और प्रताड़ना से आहत होकर पीड़िता ने सीधे मोहनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली और त्वरित छापेमारी कर आरोपित को धर दबोचा।
