विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्यूटी पार्लर गई युवती जमुई में होटल के कमरे में मिली, फ‍िर बाहर खड़े युवक की होने लगी पिटाई? खुला राज तो सभी सन्‍न

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:12 PM (IST)

Jamui Love Marriage Drama: जमुई में एक प्रेम विवाह का नाटकीय घटनाक्रम सामने आया, जहाँ मंदिर में शादी के बाद ...और पढ़ें

Jamui Love Marriage Drama: मंदिर में शादी के बाद होटल पहुंचे प्रेमी युगल, परिजनों ने बाहर गवाह को चप्पलों से पीटा; जमकर हंगामा

Jamui Love Marriage Drama: मंदिर में शादी के बाद होटल पहुंचे प्रेमी युगल, परिजनों ने बाहर गवाह को चप्पलों से पीटा; जमकर हंगामा

HighLights

  1. जमुई के पंच मंदिर में प्रेमी जोड़े ने की गुपचुप शादी।

  2. होटल में ठहरे युगल का पता चलने पर परिजनों का हंगामा।

  3. शादी के गवाह युवक की परिजनों ने की सरेआम पिटाई।

जागरण संवाददाता, जमुई। Jamui Love Marriage Drama: मंदिर में चोरी-छिपे सात फेरे, फिर होटल में नया आशियाना और चंद मिनटों बाद चौखट पर परिजनों का जोरदार हंगामा! यह दृश्य किसी फिल्मी पटकथा का हिस्सा नहीं, बल्कि मंगलवार को जमुई शहर की सड़कों पर सरेआम देखने को मिली असली कहानी है। शादी के बाद सर्किट हाउस के ठीक सामने रजिस्ट्री कचहरी के समीप एक निजी होटल में नवविवाहित जोड़े के ठहरने की खबर जैसे ही लड़की के घरवालों को लगी, वे गुस्से में आगबबूला होकर वहां आ धमके।

होटल के दरवाजे पर जैसे ही परिजनों की नजर शादी में मुख्य गवाह और मददगार बने युवक पर पड़ी, उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था— पहले तीखी कहासुनी हुई और देखते ही देखते बीच सड़क पर थप्पड़, जूते और चप्पलों की बौछार शुरू हो गई। दिनदहाड़े हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए सड़क पर राहगीरों का भारी मजमा लग गया।

चाय दुकानदार से हुआ इश्क, पंच मंदिर में रचाई शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिद्धौर बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले अभिषेक कुमार का अपने ही पड़ोस की रहने वाली ज्योति कुमारी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने रिश्ते को सामाजिक बंधनों से परे शादी में बदलने का फैसला किया।

Jamui Love Marriage Drama Eloping Couple Found Witness Beaten (1)

मंगलवार को दोनों जमुई शहर पहुंचे और स्थानीय पंच मंदिर में विधिवत एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी रचा ली। इस गोपनीय विवाह में गिद्धौर निवासी पल्लव कुमार सहित प्रेमी युगल के कुछ करीबी दोस्त गवाह बने थे। रस्में पूरी होने के बाद कानूनी कागजी प्रक्रिया के इरादे से दोनों रजिस्ट्री कचहरी के पास स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहर गए।

Jamui Love Marriage Drama Eloping Couple Found Witness Beaten (2)

पार्लर जाने का बहाना और होटल के बाहर महाभारत

ज्योति की बड़ी बहन ने बताया कि घर में एक पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था और दूर-दराज से रिश्तेदार जुटे हुए थे। इसी गहमागहमी के बीच ज्योति घर से यह कहकर निकली थी कि वह पास के ब्यूटी पार्लर सजने जा रही है। लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटी, तो छानबीन में चौंकाने वाला सच सामने आया कि वह अभिषेक और उसके साथियों के साथ मंदिर पहुंच चुकी है।

  • जमुई के पंच मंदिर में गिद्धौर के चाय दुकानदार अभिषेक और पड़ोस की ज्योति ने गुपचुप रचाई शादी

  • शादी के बाद सर्किट हाउस व रजिस्ट्री कचहरी के पास होटल में ठहरा था युगल, भनक लगते ही आ धमके लड़की के परिजन

  • घर में चल रहे पारिवारिक कार्यक्रम के बीच ब्यूटी पार्लर जाने का बहाना बनाकर प्रेमी संग फरार हुई थी युवती

  • होटल के बाहर शादी के गवाह पल्लव कुमार को देखते ही भड़के परिजन; थप्पड़, जूते-चप्पलों से की जमकर धुनाई

सच्चाई सामने आते ही बदहवास परिजन लोकेशन ट्रेस करते हुए सीधे कचहरी स्थित होटल पहुंचे। होटल परिसर में प्रेमी युगल तो भीतर था, लेकिन शादी में गवाही देने वाला पल्लव कुमार बाहर ही टहल रहा था। परिजनों ने उसे पकड़कर शादी में संलिप्तता को लेकर सवाल दागे। युवक के संतोषजनक जवाब न देने पर परिजन बेकाबू हो गए और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद कुछ प्रबुद्ध लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बीच-बचाव कर युवक को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। इस ड्रामे और मारपीट का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।