विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थाने में पंचायत, मंदिर में 7 फेरे: जमुई में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गांव वालों ने करा दी शादी

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:53 PM (IST)

जमुई के चकाई में दो साल पुराने प्रेम प्रसंग का सुखद अंत हुआ, जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ...और पढ़ें

जमुई के चकाई में प्रेम प्रसंग का सुखद अंत, प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर कराई शादी

जमुई के चकाई में प्रेम प्रसंग का सुखद अंत, प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर कराई शादी

HighLights

  1. प्रेमी-प्रेमिका दो साल से प्रेम प्रसंग में थे।

  2. प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा।

  3. पंचायत के बाद दुखिया महादेव मंदिर में हुई शादी।

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। चकाई प्रखंड के रामचंद्रडीह गांव में दो वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग का सुखद अंत हुआ। गुरुवार की देर रात अपने एक दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों और स्वजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद थाने में हुई पंचायत में दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। शुक्रवार को गोला स्थित दुखिया महादेव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी गई।

बताया जाता है कि फरियताडीह पंचायत के कोल्हाडीह गांव निवासी सुरेश पंडित के पुत्र छोटू कुमार और रामचंद्रडीह गांव निवासी कारू पंडित की पुत्री प्रियांजलि कुमारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

गुरुवार की देर रात छोटू अपने एक दोस्त के साथ प्रियांजलि से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर चकाई थाना की डायल-112 पुलिस को सौंप दिया।

इसके बाद फरियताडीह पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, रामचंद्रडीह के सरपंच नरसिंह पासवान और लोजपा नेता जयनंदन प्रसाद समेत दोनों गांवों के लोगों ने दोनों पक्षों के स्वजनों को समझाया। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए।

शुक्रवार को गोला स्थित दुखिया महादेव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान छोटू ने प्रियांजलि की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपना जीवनसाथी बना लिया। शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मंदिर में जुटी रही। दोनों के विवाह की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।