तिरंगा लहराया : मिस रीना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया बनीं बिहार की लक्ष्मी भार्गव, 2027 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Laxmi Bhargav Jamui Miss Reina Hispanoamericana: जमुई की लक्ष्मी भार्गव ने अहमदाबाद में 'मिस रीना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया 2026' का ...और पढ़ें
-1788694278721_m.webp)
Laxmi Bhargav Jamui Miss Reina Hispanoamericana: माओवाद प्रभावित जमुई की बेटी ने रचा इतिहास! मिस रीना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया 2026 बनीं लक्ष्मी भार्गव, स्टेशन पर गूंजे ढोल-नगाड़े; अब इंटरनेशनल मंच पर फहराएंगी तिरंगा
HighLights
लक्ष्मी भार्गव ने जीता मिस रीना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया 2026 खिताब।
जमुई पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन।
2027 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व।
संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। Laxmi Bhargav Jamui Miss Reina Hispanoamericana: गुजरात के अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित एका एरिना में गत 23 अगस्त को आयोजित पीएंडआई (P&I) के भव्य ग्रैंड फिनाले में 'मिस रीना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया 2026' का ताज अपने नाम कर बिहार का मान बढ़ाने वाली लक्ष्मी भार्गव रविवार को गृह जिला जमुई पहुंचीं। जैसे ही वह पूर्वा एक्सप्रेस से जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतरीं, वहां पहले से मौजूद स्थानीय नागरिकों, परिजनों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।
स्टेशन परिसर में मौजूद गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और परिजनों ने लक्ष्मी को फूल-मालाओं से लाद दिया तथा पुष्पगुच्छ व पारंपरिक अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए बधाई दी। अपनों के इस अगाध स्नेह और आत्मीय सम्मान से भावविह्वल हुईं लक्ष्मी ने अपनी इस ऐतिहासिक कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और स्वजनों के अटूट विश्वास, समर्पण व निरंतर मार्गदर्शन को दिया।
-1788693945755.webp)
2027 में अंतरराष्ट्रीय पटल पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
अपनी भावनाएं साझा करते हुए लक्ष्मी ने कहा कि पीएंडआई जैसे राष्ट्रीय मंच पर अपने खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य बिहार का प्रतिनिधित्व करना और विजेता बनना उनके जीवन का सबसे सुखद व गौरवशाली पल रहा।
अहमदाबाद के एका एरिना में आयोजित ग्रैंड फिनाले में लक्ष्मी भार्गव ने जीता 'मिस रीना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया 2026' का प्रतिष्ठित खिताब
खिताब जीतकर पूर्वा एक्सप्रेस से गृह जिला जमुई पहुंचीं लक्ष्मी, रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से हुआ भव्य स्वागत
वर्ष 2027 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जमुई के हरनाहा की रहने वाली लक्ष्मी
माओवाद की छाया से निकलकर फैशन जगत में चमकीं; सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और अटूट भरोसे को दिया

लक्ष्मी भार्गव ने बताया कि इस राष्ट्रीय खिताब को जीतने के बाद उनका अगला लक्ष्य वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य महामुकाबले (इंटरनेशनल पेजेंट) में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे वैश्विक मंच पर भी तिरंगा लहराने और देश का नाम रोशन करने के लिए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
कभी माओवाद प्रभावित रहे क्षेत्र से निकलकर तय किया फैशन का सफर
उल्लेखनीय है कि कभी माओवाद के दंश और लाल आतंक की छाया से जूझने वाले जमुई जिले की इस होनहार बेटी ने मॉडलिंग व फैशन की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर नई इबारत लिख दी है।
जमुई जिला मुख्यालय के हरनाहा मुहल्ला निवासी उमाकांत सिंह एवं विभा देवी की पुत्री लक्ष्मी ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने अदम्य हौसले के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। स्टेशन पर उनके स्वागत के दौरान उनके मामा अनिल सिंह, भाई अमित सिंह, अभिजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
