जमुई में हाइवा बना काल, अनियंत्रित गिट्टी लदा वाहन पलटा, मजदूर दिनेश यादव की मौत; 4 घंटे एनएच-333 रहा जाम
जमुई के सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवा पलटने से 52 वर्षीय मजदूर दिनेश यादव की मौत हो ...और पढ़ें

मुआवजे की मांग को लेकर एनएच पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
HighLights
जमुई में अनियंत्रित हाइवा पलटने से मजदूर दिनेश यादव की मौत।
मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग पर NH-333 चार घंटे जाम।
परिवार पर दुखों का पहाड़, डेढ़ साल में दूसरी बड़ी घटना।
संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। Jamui NH 333 Road Blockade: जमुई जिले के सोनो-झाझा मुख्य मार्ग (एनएच-333) स्थित भीठरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार गिट्टी लदा अनियंत्रित हाइवा अचानक पलट गया। इस भीषण हादसे की चपेट में आने से भीठरा गांव निवासी 52 वर्षीय मजदूर दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले जाने के दौरान रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में हाइवा का खलासी भी घायल हो गया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि दिनेश यादव प्रतिदिन की तरह मजदूरी का काम खत्म कर रात करीब नौ बजे पैदल ही अपने घर लौट रहे थे, तभी सोनो की ओर से आ रहे बेकाबू हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
जमुई जिले के सोनो-झाझा मुख्य मार्ग (NH-333) पर भीठरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा हाइवा
मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे भीठरा निवासी मजदूर दिनेश यादव (52) गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत
मंगलवार सुबह मुआवजा देने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने 4 घंटे तक एनएच-333 रखा जाम
डेढ़ वर्ष पूर्व इसी परिवार के घर में अनियंत्रित ट्रक घुसने से गर्भवती बहू की हुई थी मौत; एसडीपीओ के आश्वासन पर खुला जाम
मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर 4 घंटे एनएच पर हंगामा
मंगलवार की सुबह हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक दिनेश यादव का शव एनएच-333 पर रखकर सोनो-झाझा मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सुबह छह बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पहुंचे, लेकिन ग्रामीण तत्काल मुआवजा और घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और बीडीओ खुशबू कुमारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद सुबह 10 बजे करीब चार घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
-1791266978398.webp)
डेढ़ वर्ष पूर्व घर में ट्रक घुसने से हुई थी बहू की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना ने पीड़ित परिवार के पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। रोते-बिलखते स्वजनों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दिनेश यादव के घर में घुस गया था, जिसमें उनकी गर्भवती बहू गुड़िया देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी और पत्नी कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हुई थीं।
स्वजनों का आरोप है कि उस वक्त भी प्रशासन ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई मदद नहीं मिली। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य दिनेश यादव की मौत के बाद अब पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
-1791266954905.webp)
