विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई के अस्पताल में ममता कार्यकर्ता ने चुराया मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:11 PM (GMT+05:30)

जमुई के झाझा सीएचसी में प्रसव के बाद भर्ती महिला के स्वजन का मोबाइल चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज से ...और पढ़ें

जमुई अस्पताल में ममता कार्यकर्ता ने की मोबाइल चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

जमुई अस्पताल में ममता कार्यकर्ता ने की मोबाइल चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

HighLights

  1. जमुई के झाझा सीएचसी में मोबाइल चोरी की घटना।

  2. अस्पताल की ममता कार्यकर्ता सुशीला देवी ने चुराया मोबाइल।

  3. सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, पुलिस ने मोबाइल बरामद किया।

संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। झाझा सीएचसी के महिला वार्ड में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव के बाद भर्ती एक महिला का मोबाइल गायब हो गया। स्वजन किसी बाहरी चोर पर शक कर रहे थे, लेकिन अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे ने कुछ ही देर में पूरा राज खोल दिया।

मोबाइल किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि अस्पताल में कार्यरत ममता द्वारा ले जाने की बात सामने आई। सबेजोर निवासी रमिया देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे वह अपनी बहू को प्रसव के लिए सीएचसी लेकर पहुंची थीं। करीब नौ बजे प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को महिला वार्ड में भर्ती किया गया।

वार्ड में उनकी बड़ी पोती मोबाइल देख रही थी। वह पोती के लिए खाने का सामान लाने चली गई। वापस लौटने पर पोती ने बताया कि एक महिला उसका मोबाइल लेकर चली गई है। मोबाइल नहीं मिलने पर स्वजन ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और मोबाइल बरामद होने तक वहां से जाने से मना कर दिया।

मामला प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब इकबाल तक पहुंचा। उन्होंने महिला वार्ड का सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा, जिसके बाद फुटेज में एक ममता के हाथ में मोबाइल दिखाई दिया। सूचना पाकर एसआइ पूजा कुमारी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचीं।

आरोपित की पहचान सुशीला देवी के रूप में हुई। पुलिस को देखते ही वह अस्पताल परिसर से निकल गई। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के समीप किराये के मकान में पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ की तो सुशीला देवी ने चोरी की गई मोबाइल पुलिस को सौंप दिया।

अस्पताल में मरीज के मोबाइल की चोरी में स्वास्थ्य कर्मी के नाम सामने आने की घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।