विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल की काली कमाई पर EOU का शिकंजा! जमुई में गुड्डू यादव गिरोह का रघुनंदन गिरफ्तार; 25 ठिकानों पर हुई थी रेड

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:38 PM (IST)

Jamui EOU Action: जमुई में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कुख्यात गुड्डू यादव गिरोह के नामजद आरोपी रघुनंदन यादव को ...और पढ़ें

Jamui EOU Action: अपराध की काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, गुड्डू यादव गिरोह का नामजद रघुनंदन गिरफ्तार; EOU खंगाल रही आर्थिक कुंडली

Jamui EOU Action: अपराध की काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, गुड्डू यादव गिरोह का नामजद रघुनंदन गिरफ्तार; EOU खंगाल रही आर्थिक कुंडली

HighLights

  1. रघुनंदन यादव, गुड्डू यादव गिरोह का नामजद आरोपी, गिरफ्तार।

  2. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अवैध संपत्ति पर शिकंजा कसा।

  3. गिरोह की 15-16 साल की काली कमाई की जांच जारी।

संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui EOU Action: संगठित आपराधिक वारदातों के जरिए अवैध साम्राज्य और बेनामी संपत्तियां खड़ी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में सिकंदरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ईओयू के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक और नामजद आरोपित रघुनंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पंचमहुआ गांव निवासी रघुनंदन को दबोचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह पूरी कार्रवाई आर्थिक अपराध थाने में दर्ज एक विशेष प्राथमिकी से जुड़ी है। इस प्राथमिकी में कुख्यात गुड्डू यादव और रघुनंदन यादव समेत गिरोह के कुल 19 सदस्यों को नामजद किया गया है।

एजेंसियों के अनुसार, आरोपितों पर पिछले 15 से 16 वर्षों के दौरान संगठित अपराध, रंगदारी और गैरकानूनी गतिविधियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध चल-अचल संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है।

25 ठिकानों पर हुई थी रेड, 5 पहले ही जा चुके हैं जेल

अदालत से विधिवत तलाशी वारंट (सर्च वारंट) प्राप्त करने के बाद बीते 28 जुलाई को बिहार एसटीएफ, जमुई पुलिस और शेखपुरा पुलिस की संयुक्त विशेष टीमों ने गिरोह से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। उस बड़े अभियान के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, आपत्तिजनक सामान और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्य बरामद किए गए थे।

  • संगठित आपराधिक गतिविधियों से अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में सिकंदरा पुलिस ने रघुनंदन यादव को किया गिरफ्तार

  • आर्थिक अपराध इकाई (EOU) थाने में दर्ज प्राथमिकी में गुड्डू यादव सहित 19 आरोपित हैं नामजद; लंबे समय से फरार था रघुनंदन

  • 28 जुलाई को एसटीएफ, जमुई और शेखपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के 25 ठिकानों पर एक साथ की थी छापेमारी

  • 15-16 वर्षों से अवैध रूप से बनाई गई चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस; सहयोगियों और संरक्षकों पर भी शिकंजा

साथ ही मौके से पांच सक्रिय आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस संयुक्त कार्रवाई के बाद से ही पुलिस की विशेष टीमें भूमिगत चल रहे अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं।

अवैध साम्राज्य होगा जब्त, मददगारों की बन रही लिस्ट

आर्थिक अपराध इकाई के कड़े निर्देशों के तहत पुलिस अब केवल आपराधिक मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि आरोपितों की आर्थिक गतिविधियों और काली कमाई से अर्जित संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा जुटाने में जुट गई है। पुलिस की विशेष शाखा यह पता लगा रही है कि अपराध के जरिए कमाया गया धन किन-किन शहरों में जमीन-जायदाद, भवनों और व्यावसायिक उपक्रमों में निवेश किया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संगठित आर्थिक अपराध के इस नेटवर्क में शामिल सभी अपराधियों के साथ-साथ उन्हें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से वित्तीय संरक्षण देने वाले सहयोगियों के खिलाफ भी संपत्ति जब्ती (Confiscation of Property) की कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।