विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या: मुस्लिम संगठन ने की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और ₹50 लाख मुआवजे की मांग

Published: Sat, 05 Sep 2026 12:07 PM (IST)

जमुई में सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में इमारत-ए-शरिया ने गहरी नाराजगी जताई है। संगठन ने दोषियों ...और पढ़ें

इमारत-ए-शरिया के पदाधिकारी। फोटो जागरण

इमारत-ए-शरिया के पदाधिकारी। फोटो जागरण

HighLights

  1. इमारत-ए-शरिया ने मासूम बच्ची की हत्या पर जताई नाराजगी।

  2. दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा देने की मांग की।

  3. पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की अपील।

संवाद सहयोगी, जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक सप्ताह पहले 7 वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या करने मामले में इमारत-ए-शरिया ने नाराजगी जताई है।

घटना के बाद इमारत-ए- शरिया के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार की रात पीड़ित परिवार व ग्रामीणों के साथ बैठक कर घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी किया।

इमारत ए शरिया, (बिहार, उड़ीसा, झारखंड ,बंगाल), जनरल सिकरेट्री मुफ़्ती मो. सईदुर रहमान कासमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों की जल्द पहचान और कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराने और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जमुई के डीएम और एसपी से मामले की जांच में तेजी लाने की अपील की।

साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।

इसलिए उन्होंने कहा की पुलिस जांच में हो रही देरी घटना एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर है। FSL और डॉग स्क्वाड की टीम द्वारा जांच किए जाने के बावजूद आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

कानूनी और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा संगठन 

संगठन ने आगे कहा कि न्याय मिलने तक परिवार के साथ खड़ा रहेगा और जरूरत पड़ने पर कानूनी एवं आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

संगठन ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामले में किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

मौके पर मौजूद मौलाना कमर, अनीस कासमी, मौलाना मिनहाज, निसार अहमद, मो. नुमान अख्तर कासमी एवं कई गण मन लोग मौजूद रहे।

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

दरअसल एक सप्ताह पहले पहले बच्ची को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी और शव को एक निर्माणाधीन मकान के परिसर में फेंक दिया गया था।

मृतका बच्ची के गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए थे, जिससे ऐसी संभावना जताई गई थी कि गलत नियत से अगवा कर इसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, एफएसएल की टीम और डाग स्क्वाड की टीम द्वारा घटना स्थल का जांच किया गया था।

इस मामले में पुलिस द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी, लेकिन अब तक अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और न ही पुलिस इस हत्याकांड के पीछे के कारण का खुलासा कर पाई है।

जिससे स्वजन व स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। वहीं इमारत ए शरिया ने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक लड़ाई लड़ने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- बिहिया नगर पंचायत में 7.47 करोड़ का सफाई टेंडर, बिना सेफ्टी किट के काम करने को मजबूर सफाई कर्मी