युवक को चाकू मारकर किया जख्मी
जमुई। शहर के महिसौड़ी मुहल्ला में गुरुवार को जान मारने की नीयत से एक युवक के शरीर पर चाकू से हमला किया गया।
जमुई। शहर के महिसौड़ी मुहल्ला में गुरुवार को जान मारने की नीयत से एक युवक के शरीर पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में युवक के बाएं हाथ के बांह में चाकू लग गया और वह जख्मी हो गया। इस बाबत जख्मी अगहरा निवासी दिलीप राम ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बगलगीर किशुन गुप्ता एवं तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अगहरा निवासी विशुनदेव राम का पुत्र दिलीप राम वर्तमान पता महिसौड़ी दोपहर में अपने घर पर था। इसी दौरान किशुन गुप्ता वहां तीन अन्य लोगों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। दिलीप ने जब इसका विरोध किया तो सभी आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगे। फिर किशुन गुप्ता ने जान मारने की नीयत से दिलीप पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उसके बाएं हाथ के बांह में गहरा जख्म हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।