जमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी
जमुई। थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत बानाडीह यादव टोला में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
जमुई। थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत बानाडीह यादव टोला में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के रविन्द्र यादव, रजिया देवी, चंद्रिका यादव, रंजू देवी, पवन यादव गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरे पक्ष के विनोद यादव घायल हो गए। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के बानाडीह यादव टोला निवासी रविन्द्र यादव के परिजनों व दूसरे पक्ष के वीरेंद्र यादव के परिजन के बीच एक खेत पर अपने-अपने आधिपत्य को लेकर विवाद चल रहा था। जो मंगलवार को मारपीट में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।