स्कार्पियो से टकराई बाइक, तीन जख्मी
जमुई। सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 06:15 PM (IST)
जमुई। सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। बताया जाता है कि अलीगंज से इंटर परीक्षार्थियों को लेकर स्कॉर्पियो जमुई जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर हो गई। घटना में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वहीं बाइक सवार चकाई प्रखंड के सुरेश साव, अनिल मरांडी, पवन साव गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जमुई रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें